स्वच्छता सर्वेक्षण नाली अभियान के तहत नगर में नाली सफाई होने के बाद कचरा उठवा कर करायी गई सफाई

(टीकमगढ़)कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका टीकमगढ़ प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण नाली अभियान के तहत आज जवाहर चौराहे पर जेसीबी मशीन से नाली सफाई होने के बाद कचरा उठवा कर सफाई करायी गई। महेंद्र सागर तालाब के पास सार्वजानिक शौचालय की सफाई करायी गई।

इसके साथ ही शिवम टॉकीज के पीछे गली लगभग 150 मीटर नाली की सफाई करा कर कचरा तत्काल उठवाया गया। वार्ड 25 लक्कड खाना मुहल्ले की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। ढोंगा गल्ला मंडी रोड पर लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। शिव शक्ति कॉलोनी पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल के पीछे वाले नाले को जेसीबी द्वारा साफ करा कर कचरा उठवाया गया एवं अन्य वार्डों में भी नाली की सफाई करायी गई एवं नाली साफ करा कर कचरा तत्काल उठवाया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें