शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में हुआ सम्मान व पुरस्कार समारोह का आयोजन

(भोपाल) प्रदेश की शालाओं में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शालाओं को राज्‍य स्‍तर पर सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र में समारोह में कक्षावार उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के चयनित 11 विद्यार्थियों व 11 शालाओं को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री हरजिंदर सिंह, अपर मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्रीमती नंदा भलावी कुशरे और कार्यक्रम क्रियान्‍वयन संस्‍था न्‍यासा की प्रमुख डॉ. सुषमा सिंह द्वारा पुरस्कृत और सम्‍मानित किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें