नगर परिषद कैमोर में जनकल्याण शिविर आयोजित, 5.50 करोड़ के 32 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

सांसद वी.डी. शर्मा एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया हितग्राहियों को लाभ वितरण

कैमोर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद कैमोर द्वारा जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद वी.डी.शर्मा तथा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक उपस्थित रहे।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र एवं राशि के चेक वितरित किए गए। साथ ही योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।

जनकल्याण शिविर के उपरांत सांसद एवं विधायक ने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर दिया गया।

इसे भी देखे  :-  Victory of MLA Sanjay Satyendra Pathak : विजयराघवगढ़ विधानसभा में संजय सत्येंद्र पाठक जैसा जन सेवक मिलना क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य की बात

बैठक के दौरान विधायक श्री पाठक ने नगर के समग्र विकास के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से 32 निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। Pl

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं नगरवासियों से आत्मीय संवाद किया। इसके पश्चात सामूहिक सहभोज में सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

इसे भी देखे :- पिता सत्येंद्र पाठक की स्मृति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बनवाया सर्वसुविधायुक्त अस्पताल , सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर एसडीएम विकास गुप्ता, एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे, सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास संतोष अग्रवाल, थाना प्रभारी आशीष शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर, उपाध्यक्ष संतोष केवट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते, स्वच्छता निरीक्षक पी.आर. सिंह, उपयंत्री हिमांशु गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, मनीष देव मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, सुरेश परोहा, एड. ब्रह्ममूर्ति तिवारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
              कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें