गेहूं उपार्जन कार्य में लापरवाही पर रीठी सहकारी समिति दो वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट

(कटनी)  रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं उपार्जन कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रीठी को आगामी दो उपार्जन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा बीते 3 मई को गेहूं उपार्जन केन्द्र रीठी क्रमांक-01 का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कई गंभीर खामियां पाई गईं।नियमों के विरुद्ध खुले में किया जा रहा था भंडारण निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि खरीदी प्रभारी द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी को सूचित किए गेहूं का भंडारण ओपन कैप (खुले स्थान) में किया जा रहा था।

साथ ही उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि जांच तिथि तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किसी भी किसान की खरीदी दर्ज नहीं की गई थी।संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्यवाही  इन अनियमितताओं को लेकर खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा समिति को आगामी दो वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें