कुण्डेश्वरधाम जनकल्याण शिविर में हजारों हितग्राहियों को मिला लाभ
पहले दिन प्राप्त हुए 2,304 आवेदन
(जबलपुर) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 15 जून को कुण्डेश्वरधाम स्थित मंडी प्रांगण में सिहोरा विधायक श्री संतोष वरकड़े के मुख्य आतिथ्य में 22 पंचायतों के लिए जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया।
जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसके माध्यम से योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी गई, साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितलाभ और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पहले दिन कुण्डेश्वरधाम में लगे जनकल्याणकारी शिविर में कुल 2,304 आवेदन प्राप्त हुए हैं।शिविर में पूर्व विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, ग्राम पंचायत कुण्डेश्वरधाम की सरपंच श्रीमती अर्चना साहू, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सुश्री प्रगति गनवीर, तहसीलदार वीरबहादुर सिंह धुर्वे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मरावी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री पूनम वरकड़े, सचिव, उपयंत्री सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून को 23 पंचायतों एवं 18 जून को पुनः 23 पंचायतों के लिए कुण्डेश्वरधाम मंडी प्रांगण में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
