मैहर के रामनगर जनपद पंचायत में जनकल्याण शिविर संपन्न

1641 आवेदनों का हुआ निराकरण

(मैहर) मैहर जिले के जनपद पंचायत रामनगर में सोमवार को जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई साकेत, नगर परिषद रामनगर की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दीपू मिश्रा, जिला पंचायत वन समिति के अध्यक्ष हरीशकांत त्रिपाठी, जनपद के समस्त सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि कालिका प्रसाद पटेल, एसडीएम एसपी मिश्रा, जनपद सीईओ भारती दीक्षित सहित पंचायत प्रतिनिधि और सरपंच गण उपस्थित रहे। जनपद पंचायत रामनगर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती दीक्षित ने बताया कि जनकल्याण शिविर के दौरान कुल 1920 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1641 आवेदनों पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष 279 आवेदनों में निराकरण की कार्यवाही समय-सीमा में की जायेगी।
जनकल्याण शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया गया। जनपद पंचायत रामनगर के अंतर्गत 16 जून को जनपद की ग्राम पंचायत झिन्ना के भवन में जनकल्याण शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार नगर परिषद रामनगर में सोमवार को आयोजित हुए जनकल्याण शिविर में 139 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका निराकरण किया गया। नगर परिषद की प्रभारी सीएमओ सुषमा मिश्रा ने बताया कि 16 और 17 जून को भी कार्यालय परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें