मुहर्रम पर्व को लेकर विजयराघवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी थे मौजूद, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
(विजयराघवगढ़) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विजयराघवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नायब तहसीलदार श्री श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की मौजूदगी में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न समुदायों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया।
इस दौरान मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने उपस्थित नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है,इसलिए सभी नागरिक मिलकर इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।
थाना प्रभारी द्वारा आपदा प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई और सावधानियों के बारे में बताया गया। बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं सभी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव की परंपरा को कायम रखते हुए पर्व को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। बैठक के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शांति भंग करने के प्रयास अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, भाजपा जिला मंत्री मनीष मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, आशुतोष सराफ, अरविंद बड़गैयां, गुड्डू बड़गैयां, पत्रकार सुरेंद्र दुबे, हाफिज शान मोहम्मद, शरद द्विवेदी, अधिवक्ता मंजुलता बर्मन, नारायण पटेल, मोहम्मद माजिद, अल्ताफ छोटे चाचा, बलराम सोनी, अधिवक्ता नूर मोहम्मद सिद्दीकी, मोहम्मद खालिद, हरी साहू, श्याम गुप्ता, तरुण पाण्डेय, मोहम्मद इस्तफाक, अनिल ताम्रकार के अलावा पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, मोहम्मद लईक, अजय त्रिपाठी, पत्रकार अंशु सराफ, प्रवेश मिश्रा, हंसराज सिंह आदि पत्रकारगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
✍️ अजय त्रिपाठी
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
