कलेक्टर के निर्देश पर बैगा बस्ती में पेयजल समस्या का समाधान
(सीधी) कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड कुसमी की ग्राम पंचायत पोंड़ी अंतर्गत ग्राम घटिया टोला स्थित बैगा बस्ती में पेयजल समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई की गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड सीधी के कार्यपालन यंत्री त्रयंबकेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में 16 जून 2026 को बैगा बस्ती में नलकूप खनन कार्य कराया गया। नलकूप सफल होने के बाद बस्ती के लगभग 70 घरों में निवासरत करीब 250 ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने लगा है।
लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने पर बैगा बस्ती के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार जताया। यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण है।
