अग्रणी महाविद्यालय टीकमगढ़ में “मुख्यमंत्री सीखों कमाओ योजना” के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन
(टीकमगढ़) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में मंगलवार को “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना-2026” के अंतर्गत और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।सत्र के प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य डॉ. के. सी. जैन बताया कि युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इससे युवाओं को उनके कौशल और प्रशिक्षण का संवर्धन करने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अच्छे रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।स्वामी विवेकानंद के लिए मार्गदर्शन योजना के सह प्रभारी डॉ कौशलेश पाठक ने योजना की विस्तृत जानकारी छात्र एवं छात्राओं को दी।योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार प्रतिष्ठानों से अनुबंध भी करेगी।
कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू कर दी गई है। इसमें प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। चयनित युवाओं को प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपये दिए जांएगे। योजना में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने का प्रारंभिक लक्ष्य रखा गया है चयनित युवाओं को छात्र प्रशिक्षणार्थी कहा जाएगा। इन्हें मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट काउंसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।कौन है पात्र?तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने योजना को लागू करने के आदेश जारी किए, 18 से 29 वर्ष आयु तक के युवा, जो मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी हों।
शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे स्नातक उच्च शिक्षा प्राप्त हो। वे योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं।किसे कितने रुपये मिलेंगे12वीं पास प्रशिक्षणकर्ता को 8000 रुपये, आईटीआई पास युवा को 8500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9000, स्नातक या उच्च डिग्री धारी को 10 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड का प्रावधान है।
यहां मिलेगी युवाओं को ट्रेनिंगप्रदेश के ऐसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, और निजी संस्थान जिनके पास पेन और जीएसटी पंजीयन है। प्रोपराइटरशिप, एचयूएफ, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट, समिति, आदि।ऐसे करें आवेदन?योजना का लाभ लेने के लिए युवा एमएमवायएस पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। यदि आप पात्रता पात्र हैं तो अपना समग्र आईडी दर्ज करें। समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गये ओटीपी से मोबाइल नं. सत्यापित करना होगा।
इसके बाद समग्र से जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित की जाएगी। आवेदन के बाद एसएमएस से यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसके बाद आवेदक को स्वतः लॉग इन करवाया जाएगा। फिर आवेदक को शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज संलग्न करना होगा। इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स दिखेंगे, उनमें से कोई एक अपना पसंदीदा कोर्स चुनना होगा।
अभ्यर्थी जहां ट्रेनिंग करने को तैयार है वह स्थान चुन सकता है।इस सत्र के दौरान उपस्थित प्राध्यापक श्री सौमित्र बनर्जी , डॉ राम मनोहर अहिरवार, श्री देशराज यादव अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कौशलेश पाठक और आभार डॉ राम मनोहर अहिरवार के द्वारा किया गया।
