विधायक प्रतिनिधि जैन व्दारा पुलिस चौकी पर बल तैनात करने एवं यातायात पुलिस लगाने की मांग, व्यापारी एवं नागरिक परेशान
(हरदा) शहर के हृदय स्थल घंटाघर मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस बल की ड्यूटी न लगने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने आज पुलिस अधीक्षक हरदा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था की मांग की गई है ।
जैन ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र में पुलिस की अनुपस्थिति के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। अवैध पार्किंग, ठेले एवं अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस न होने से चेन स्नेचिंग, जेबकतरी, लूट की घटनाओं का डर बना रहता है।
व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कोई दुर्घटना होने पर तत्काल मदद भी नहीं मिल पा रही है ।उन्होने कहा कि घंटाघर स्थित पुलिस चौकी पर 24 घंटे पुलिस बल अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई हो।
✍️ मुईन अख्तर खान
RPKP INDIA NEWS
हरदा
