मैहर जिले में लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जर्मेक्स एवं क्लोरीनेशन कार्य जारी

(मैहर) जिले में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा व्यापक स्तर पर जर्मेक्स (कीटाणुनाशक) एवं क्लोरीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

यह अभियान विशेष रूप से वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जा रहा है, ताकि जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों जैसे हैंडपंप, नलकूप, जल टंकियां एवं पाइपलाइन नेटवर्क में नियमित रूप से क्लोरीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही जल स्रोतों की सफाई एवं कीटाणुशोधन के लिए जर्मेक्स का उपयोग भी किया जा रहा है, जिससे पानी को शुद्ध एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

लोक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों में पहुंचकर जल स्रोतों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार तत्काल उपचारात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त आम नागरिकों को भी स्वच्छ पानी के उपयोग एवं भंडारण के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें