एमईएस कालोनी में कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में 5 लाख की चोरी, पुलिस के लिए चुनौती बने चोर व चाकूबाज

(कटनी) चोर और चाकूबाज कटनी पुलिस के लिए चुनौती बन चुके हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद न तो चाकूबाजी की वारदातें थम रहीं हैं और न ही चोरी की वारदातों पर अंकुश लग पा रहा है। पुलिस अभी चोरी की पिछली कई वारदातों में शामिल आरोपियों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की एमईएस कालोनी स्थित कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान में धावा बोलकर लगभग 2 लाख रूपए नगद सहित सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। चोरी की वारदात लगभग 5 लाख रूपए की बताई जा रही है। वारदात की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

वारदात के संबंध में मकान मालिक कास्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान 6 व 7 जुलाई की दरम्यानीरात अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान में धावा बोला और अंदर आलमारी में रखे 1 लाख 95 हजार रूपए नगद सहित सोने की चैन, लॉकेट, कान की बाली सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। अनिल के मुताबिक उसके यहां लगभग 5 लाख रूपए की चोरी हुई है। ससुराल से परिवार सहित वापस लौटने पर उसे मकान में चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना माधवनगर पुलिस को दी गई। अनिल ने बताया कि वह शिकायत लेकर माधवनगर थाने गया था। जहां उपस्थित स्टाफ ने कहा कि थाना प्रभारी के आने के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें