कटनी में सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु 13 जुलाई से आयोजित होंगे विकासखंड स्तरीय शिविर युवाओं को रोजगार के अवसर देने जिला प्रशासन की पहल, छह विकासखंडों में लगेंगे शिविर

(कटनी)  जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय कटनी द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन हेतु विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर कमांडेंट प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली (म.प्र.) एवं SIS लिमिटेड के सहयोग से आयोजित होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे। संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने क्षेत्र में इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगें, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें।विकासखंडवार शिविर कार्यक्रम  जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती शिविर 13 जुलाई से प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगे।

विकासखंड ढीमरखेड़ा में 13 जुलाई, कटनी में 14 जुलाई, रीठी में 15 जुलाई, विजयराघवगढ़ में 18 जुलाई, बड़वारा में 20 जुलाई तथा बहोरीबंद में 21 जुलाई को संबंधित जनपद पंचायत परिसरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्यइच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ शिविर में उपस्थित हों।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें