दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व से की मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दी शुभकामनाएं, संगठन पदाधिकारी भी रहे उपस्थित

(भोपाल) RPKP INDIA NEWS  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने श्री तिवारी को उपचुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता की कामना की।

मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों एवं चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें