आपदा प्रबंधन हेतु सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के लिये प्रशिक्षण सत्र आयोजित

(टीकमगढ़) मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।सिविल डिफेंस क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण सत्र के दौरान गत दिवस जिला सेनानी श्री बीपी नामदेव एवं पीसी श्री अमित दुबे द्वारा सिलेबस के अनुसार आपदा के विषयों को पढ़ाया गया।

सत्र में सिविल डिफेंस संगठन का इतिहास, नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाएं, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, आपदाओं के बुनियादी निवारण तथा स्वयंसेवकों द्वारा किए जाने वाले बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।तत्पश्चात महेंद्र सागर तालाब में सभी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को डूबते हुए लोगों को बचाने का तरीका, डूबते हुए व्यक्ति के लिए प्रथम उपचार, बोट चालान आदि के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों की क्षमता का संवर्धन करना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के लिए उन्हें तैयार करना है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें