NIPL फाउंडेशन का जागरूकता अभियान: स्वास्थ्य, परिवार सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर होगा विशेष कार्यक्रम

रविवार सुबह 11 बजे शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) बैढ़न में आयोजित होगा कार्यक्रम, संस्थापक श्री जितेंद्र शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

(बैढ़न) NIPL फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं परिवार सुरक्षा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, परिवार सुरक्षा, सामाजिक कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज), बैढ़न में रविवार सुबह 11:00 बजे होगा। कार्यक्रम में NIPL फाउंडेशन के संस्थापक श्री जितेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रचारक अनुप कुमार द्विवेदी ने अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना है, जिससे परिवार सुरक्षित हों और देश विकास के पथ पर आगे बढ़े।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें