जय महाकाल संघ द्वारा 19 जुलाई को सदर में होगा सनातन अधिवक्ता सम्मेलन

जबलपुर में पहली बार होगा “सनातन अधिवक्ता सम्मेलन”, राष्ट्रीय रक्षा एवं सनातन धर्म रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका पर होगी चर्चा

(जबलपुर) जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के दिशा-निर्देश पर संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार “सनातन अधिवक्ता सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।

संगठन के जिला अध्यक्ष उदय पांडे एवं जिला संगठन मंत्री सुमित यादव ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को राष्ट्र एवं सनातन धर्म की रक्षा के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान समय में धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद, कॉरपोरेट जिहाद तथा अवैध धार्मिक स्थलों के निर्माण जैसे विषयों पर विधिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं की प्रभावी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 19 जुलाई 2026, रविवार
समय: दोपहर 2:00 बजे
स्थान: श्री रामलीला मैदान, सदर, जबलपुर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में प्रियांक कानूनगो , सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एड. विवेक शर्मा, उप महाधिवक्ता, मध्यप्रदेश एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में डी.पी. राय, पूर्व सदस्य, उपभोक्ता फोरम, अधिवक्ता उच्च न्यायालय जबलपुर सम्मिलित होंगे।

जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने जबलपुर एवं आसपास के सभी हिन्दू अधिवक्ता बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस आयोजन में उपस्थिति की अपील नीलू सोनकर, संजय ढींगरा, हिमांशु त्रिपाठी,आशीष विश्वकर्मा, अमरनाथ सोनकर, वीरेंद्र साहू, सोनू सतनामी, राधा तिवारी, रोशन गौतेल, ओमकार पटेल, संदीप मेहरा, शैलेंद्र राव पप्पू, विकास सराठे, ब्रह्मानंद दुबे,दीपक राजपूत,सुजीत ठाकुर, अभिलाष पराग, संदीप यादव, राजकुमार यादव, राजेंद्र साहू, जयराज पिल्ले, विकास भारद्वाज, एड धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सुरेश कोल, एड सुशील मालवीय, नरेश मिश्रा, शैलेश वर्मा, रंजीत लोधी,नीलू स्वामी, किरण ठाकुर, मीनू पिल्ले आदि कार्यकर्ताओं ने की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें