वर्षों से नहीं हुई नालियों की सफाई, करीतलाई में जलभराव से ग्रामीण परेशान

बारिश के बाद घरों के बाहर जमा हो रहा गंदा पानी, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

(कारीतलाई) कटनी जिले के करीतलाई गांव में पिछले लगभग पांच वर्षों से पंचायत द्वारा नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं कराए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नालियां जाम होने से गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। कई स्थानों पर बदबू के कारण लोगों का घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।
✍️ कपिल गौतम
RPKP INDIA NEWS
       कारीतलाई

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें