कल धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉक्टर राघवेश दास जी वेदांती ने पत्रकार वार्ता में दी आयोजन की जानकारी, श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील

(विजयराघवगढ़) RPKP INDIA NEWS  संकट मोचन जगन्नाथ धाम विजयराघवगढ़ में कल 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु का रथयात्रा महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा। वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉक्टर राघवेश दास जी वेदांती की उपस्थिति में संकटमोचन जगन्नाथ धाम परिसर में पत्रकार वार्ता का आयोजन बुधवार को किया गया जिसमें डॉक्टर श्री वेदांती जी द्वारा आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

महाराज जी ने बताया कि गुरुवार यानी कल सुबह पूजा अर्चना के बाद 10 बजे भगवान जगन्नाथ जी बलदाऊ और बहन सुभद्रा जी के साथ रथ पर आरूढ़ होंगे। इसके बाद धूम धाम से पूरी भव्यता के साथ संकटमोचन जगन्नाथ धाम से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पंचमठा धाम तक पहुंचेगी और पुनः संकट मोचन जगन्नाथ आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी।

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। डॉक्टर राघवेश दास जी वेदांती द्वारा आमजन से जगन्नाथ महाप्रभु की यात्रा में सहभागिता की अपील की गई है। पत्रकार वार्ता में जागेश्वर मिश्रा, मोहम्मद लईक, अजय त्रिपाठी, पंडित सुरेंद्र दुबे, आशुतोष सराफ, हंसराज सिंह ठाकुर आदि पत्रकारों के अलावा आचार्य कृष्णदास पाण्डेय, पंडित प्रमोद मिश्रा, विमलेंदु पयासी, गुड्डू बड़गैयां, वेदाचार्य राकेश उरमलिया, अरुण मिश्रा, मनोज गुप्ता, लक्ष्मण पांडेय, प्रहलाद तिवारी, देवेश मिश्रा, कमलेश गुप्ता आदि की उपस्थिति थी।

✍️ अजय त्रिपाठी
        न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें