दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी, भाजपा के भ्रम फैलाने के प्रयास होंगे विफल : मुकेश नायक
दतिया, RPKP INDIA NEWS मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने उपचुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया।
प्रवास के दौरान मुकेश नायक ने दतिया के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का अभियान तेज किया।
इसी क्रम में प्रातः उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक के निवास पहुंचकर उनसे विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अवधेश नायक ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके संबंध में फैलाया जा रहा यह प्रचार पूरी तरह भ्रामक और निराधार है कि वे भाजपा के लिए कार्य करेंगे।

श्री नायक ने बताया कहा कि अवधेश जी को पिछली बार अंतिम समय में टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण और क्षमता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्य किया था तथा कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी पहले की तरह अटूट है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम के पक्ष में एक सारथी की भूमिका निभाते हुए पूरी सक्रियता और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ चुनाव प्रचार करेंगे।
मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस का संगठन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। भाजपा भ्रम और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन दतिया की जनता सच्चाई को भली-भांति जानती है और कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त कर रही है।
दतिया प्रवास के दौरान मुकेश नायक ने शक्तिपीठ मां पीतांबरा माई के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की विजय के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रवक्ता गण स्वदेश शर्मा,राहुल राज, अभिनव बरोलिया, अंबिका शुक्ला, प्रियंका शर्मा सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

