भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मां पीतांबरा के किए दर्शन
दतिया शक्तिपीठ में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
दतिया, RPKP INDIA NEWS भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मां पीतांबरा से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने शक्तिपीठ में श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

