भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने दतिया जिला कार्यालय में दतिया विधानसभा के सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता दतिया में भाजपा को विजयी बनाएं- डॉ. महेन्द्र सिंह

(दतिया) RPKP INDIA NEWS भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने दतिया जिला कार्यालय में दतिया विधानसभा के सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ के एक-एक घर पहुंचकर भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगें। यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है, भाजपा सभी समाज वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता दतिया में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र का एक भी घर ऐसा न बचे, जहां हमारे कार्यकर्ता न पहुंचे। हर घर तक पहुंचें और हर बूथ जीतने का संकल्प लेकर कार्य करें।

भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाएं बताकर मांगे आशीर्वाद

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता को बताकर पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगें। भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, ताकि जनता को पता चले कि भाजपा देश और प्रदेश के विकास के लिए क्या-क्या कार्य कर रही है।

भाजपा सरकारों में दतिया को मिली नई पहचान

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है। भाजपा सरकार में दतिया विधानसभा को नई पहचान मिली है। यहां पर कई विकास के कार्य कराए गए हैं। यह उपचुनाव भाजपा के विकास और कांग्रेस पार्टी के विनाश का चुनाव है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि भाजपा ने जो वादा किया उसे हर हाल में पूरा भी किया है। यह जीत आने वाले समय में दतिया विधानसभा के विकास और भविष्य का निर्माण भी करेगी।

भाजपा साधारण कार्यकर्ताओं को देती है मौका

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो एक साधारण कार्यकर्ता को भी मौका देती है। इस बार भी भाजपा ने दतिया उपचुनाव में श्री आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। श्री आशुतोष तिवारी ने एक साधारण परिवार से निकलकर पहले संघ के कार्यकर्ता के रूप में काम किया, अब उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। एक तरफ भाजपा साधारण कार्यकर्ता को मौका देती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ परिवारवाद एवं राजा-महाराजाओं को ही मौका देती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों को निभाना है। भाजपा के प्रति जनता का उत्साह बता रहा है कि भाजपा दतिया उपचुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रही है। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, नरेन्द्र शिवाजी नरेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री व चुनाव अभियान प्रमुख अरविंद सिंह भदौरिया मंचासीन रहे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
        मीडिया प्रभारी
     भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें