बहरी में कलेक्टर ने ली खंडस्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान और सीएम हेल्पलाइन के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

(सीधी) कलेक्टर विकास मिश्रा ने बहरी में आयोजित खंडस्तरीय समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें