नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

(सीधी) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के. एस. नेताम ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नेताम ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सकारात्मक संकल्प से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय परिसर में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुणा सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं आकांक्षा पाण्डेय, साक्षी सिंह, मीनाक्षी तिवारी एवं सीता बहेलिया ने “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से स्वस्थ जीवन, जागरूक समाज एवं नशामुक्त भारत का प्रभावी संदेश दिया गया।

महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे अभियान के जनजागरूकता प्रयासों का प्रेरणादायी एवं प्रभावी हिस्सा बताया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें