खुलेंगे रोजगार के आयाम, महिलाओं की भागीदारी से परिवार में बिखरेंगी खुशियां संस्था से जुड़कर अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ बना सकेंगे युवा, संवार सकेंगे भविष्य

संस्था से जुड़कर अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ बना सकेंगे युवा, संवार सकेंगे भविष्य

कटनी (RPKP INDIA NEWS) विजयराघवगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवक, युवतियों के लिए रोजगार मिल सकेगा और युवा वर्ग को अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के अवसर मिल सकेंगे यह बात श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के अधिकारियों द्वारा कही गई।

विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर हॉस्पिटल के समीप गत दिवस पूजा अर्चना उपरांत कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में ग्राम जिजनौडी में ग्राम पंचायत भवन के समीप विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें विजयराघवगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। खास बात यह थी कि कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा थी और उत्साह की लहर देखने को मिली।

अधिकारियों ने बताया कि लाइफ इंश्योरेंस से जुड़कर न सिर्फ लोग स्वयं अपना बीमा करवा सकते हैं और परिवार के प्रति जिम्मेदारी की दिशा में सार्थक कार्य कर सकते हैं बल्कि एजेंट बनकर युवा, युवतियां, विवाहित महिलाएं हर वर्ग के लोग रोजगार प्राप्त भी कर सकेंगे।

बताया गया कि संस्था कई क्षेत्रों में वर्षों से अनवरत कार्य कर रही है जिसमें हजारों की संख्या में लोग जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जीवन बीमा के माध्यम से लोग अपने परिवार के लिए निधि सुरक्षित करके अपना दायित्व निभाएं और आगे आकर लाभ उठाएं यह अपील भी अधिकारियों द्वारा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।

✍️ अजय त्रिपाठी
      न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें