कलेक्टर ने किया ईवीएम और व्हीव्हीपेट वेयरहाउस का निरीक्षण
(जबलपुर) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज नयागांव रामपुर स्थित ईवीएम और व्हीव्हीपेट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट की सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद थे।
