केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान की नवीन तकनीकों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाए – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा

खेती की जरूरतों एवं आवश्यकताओ के अनुरूप उपकरण एवं यंत्रों का आविष्कार करें वैज्ञानिक

(भोपाल) कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को भोपाल आईसीएआर – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (ICAR-CIAE) में आधुनिक कृषि तकनीकों के विकास में कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए खेती के नए उपकरणों और ड्रोन टेक्नोलॉजी फ्रेंडली मशीनों के प्रोटोटाइप का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर श्री सी. आर.मेहता सहित वैज्ञानिक एवं कृषि अभियांत्रिकी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने आईसीएआर के सभागार में भोपाल के कृषि विभाग एवं उससे सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें