मैहर में चला प्रशासन का सख्त अभियान: जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों के वाहनों से हटे हूटर और नेम प्लेट

मजिस्ट्रेट चेकिंग में 24 वाहनों पर कार्रवाई, काली फिल्म, पदनाम बोर्ड और अवैध हूटर हटाए गए; 24 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

मैहर। जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के वाहनों पर समान रूप से कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों के वाहनों से अवैध हूटर, पदनाम (नेम प्लेट) बोर्ड एवं नियमों के विपरीत लगी काली फिल्म हटाई गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियम सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की सघन जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को नियमों के विपरीत हूटर, काली फिल्म या पदनाम बोर्ड का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें