40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा पर सेवानिवृत्त जल प्रदाय प्रभारी मोबीन अंसारी का सम्मान
कैमोर। RPKP INDIA NEWS नगर परिषद कैमोर में 40 वर्षों तक जल प्रदाय प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी मोबीन अंसारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक ग्रोवर, उपाध्यक्ष संतोष केवट एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते ने उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों सहित नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री अंसारी को उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

वक्ताओं ने कहा कि श्री मोबीन अंसारी ने अपने 40 वर्षों के सेवाकाल में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सदैव पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

