प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भोपाल (RPKP INDIA NEWS)। कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक इंदिरा भवन भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, गोविंद सिंह एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य कमलेश्वर पटेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, श्रीमती विजयलक्ष्मी साधो, तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, वरिष्ठ विधायक फूल सिंह बरैया, विक्रांत भूरिया, आरिफ मसूद, घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, नीटू सिंह सिकरवार, सत्यनारायण पटेल, सह-प्रभारी रणविजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी, श्रीमती हिना कावरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सहित अन्य पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
