हर घर तिरंगा अभियान :- प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान ने निकाली तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा लिये छात्राध्यापकों ने लगाये देशभक्ति के नारे

(जबलपुर) प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान जबलपुर द्वारा मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। सर्व धर्म प्रार्थना सभा के बाद संस्थान परिसर से शिक्षक एवं छात्राध्यापक अनुशासित एवं पंक्तिबद्ध होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा कलेक्टर कार्यालय, हाईकोर्ट, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, शिक्षा मनोविज्ञान एवं संदर्शन महाविद्यालय से होते हुए वापस संस्थान परिसर पहुंची।

तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए छात्राध्यापकों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा का समापन संस्थान परिसर में वंदे मातरम के जयघोष के साथ हुआ। छात्राध्यापक समूह द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगा अभियान से संबंधित पोस्टर तैयार किए गए। उन्हें राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकताकी शपथ दिलाई गई। छात्राध्यापकों ने संस्कृति मंत्रालय की वेबसाईट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की तथा अपने समूहों में इसे प्रसारित कर इस अभियान के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया।

तिरंगा यात्रा में शिक्षक समूह से संस्थान की प्राचार्य श्रीमती एफ इक्का, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल, श्रीमती ज्योत्सना दुबे, श्रीमती ललिता सप्रे, श्रीमती अर्चना दुबे, डॉ ज्योति खरे, डाॅ आर एन पटेल, डाॅ राजकुमारी दुबे, सुश्री रीनू मोर, विनोद कुमार घोषी, के एन पटेरिया, श्रीमती मेघना सिंह, श्रीमती अल्पना खरे, विनीत सिंह चौहान, शेख मुनीर एवं डॉ सारिका चौकसे ने सहभागिता की। वहीं, छात्राध्यापक समूह से प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार तिवारी, निधि दुबे, भाग्यश्री, छवि त्रिपाठी, अनुज जैन, मनीष जैन, प्रीति जैन, कविता शरणागत, राकेश विश्वकर्मा, विमल कुमार त्रिपाठी, योगेन्द्र मिश्रा, रामरतन जंघेला, रश्मि खरे, सपना मिश्रा, राजेन्द्र कोल, भानु मराठी, पुष्पराज, उपमा, संगीता, संध्या आदि शामिल रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें