सुमन स्व-सहायता समूह ने संभाली निटर्रा की शासकीय उचित मूल्य दुकान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम

(कटनी) – ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहें हैं। इसी क्रम में ग्राम निटर्रा में अब शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन सुमन स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के साथ आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा।

ग्राम निटर्रा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बड़गांव के शाखा प्रबंधक अजीत सिंह, एसबीआई देवगांव के फील्ड ऑफिसर अभिमन्यु सिंह, व्यक्तिगत ऋण एवं मुद्रा योजना प्रभारी शोभित, एसबीआई बड़गांव से राम सुजान चौधरी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड रीठी के विकासखंड प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र कुमार जैन एवं जानकी शरण शिवहरे ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर दुकान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने स्व सहायता समूह की सदस्यों को उचित मूल्य दुकान के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही दुकान के विधिवत संचालन, उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर महिला शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की प्रबंधक निर्मला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रजनी लोधी सहित विभिन्न ग्रामों के स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठनों के पदाधिकारी, सीएलएफ पदाधिकारी, कृषि सखियां, बैंक सखियां, पशु सखियां, पोषण सखियां, उद्यम सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सुमन स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रोशनी विश्वकर्मा एवं सचिव विनीता विश्वकर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रवीणा तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद स्व सहायता समूह की सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें