स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

(जबलपुर) स्वंतत्रता दिवस के 15 अगस्त को पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर आयोजित किये जाने वाले जिले के मुख्य समारोह की फाइनल और फुल ड्रेस रिहर्सल आज गुरूवार की सुबह संपन्न हुई।

अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर रविशंकर राय ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी इस मौके पर मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम और फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया।

देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय जबलपुर में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें