पुलिस परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल संपन्न
(सतना) स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड रुसतना में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।
मुख्य समारोह के कार्यक्रमों की अंतिम फुल ड्रेस रिर्हसल गुरुवार को कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह की उपस्थिति में पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में ठीक प्रातः 9 बजे से आयोजित हुई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने प्रतीक स्वरूप मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम के अनुरूप ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
उन्होंने सफेद जिप्सी पर सवार होकर अपर कलेक्टर विकास सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शहर के तीन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सलोनी शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
