कलेक्टर श्री तिवारी ने किया निज निवास और कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण
(कटनी) कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रातः 7.45 बजे निज निवास पर ध्वजारोहण किया।

इसके बाद कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा , संयुक्त कलेक्टर जीतेन्द्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद व डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक कृषि खेलावन डेहरिया सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में लगने वाले अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

