राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
(सतना) नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश-वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यमंत्री ने कहा है कि यह पावन पर्व हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले महान नायकों को याद करने का महत्वपूर्ण पल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एक-जुट होकर पूरी सक्रियता से योगदान देने का आह्वान किया है।
