कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएँ

(सतना)   कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि सभी जिलेवासी पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं। अपने घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झण्डा लहराकर अपना और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं। अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान के बाद देश को स्वतंत्रता मिली है। हम सब इस स्वतंत्रता का मूल्य समझें और अपने कर्त्तव्यों का ठीक से निर्वहन करें। हर व्यक्ति जिले और देश के विकास में योगदान दे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें