राज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान

लोकभवन के अधिकारियों ने घर जाकर किया सम्मान

(भोपाल) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर सम्मानित कराया। राज्यपाल श्री पटेल की ओर से लोकभवन के अधिकारियों ने भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुँच कर उनका सम्मान किया।

राज्यपाल श्री पटेल की ओर से भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोहम्मद जमीर, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी, और श्रीमती नारायणी देवी को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई, और उपहार भेंट किए गए। इसी प्रकार स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्वर्गीय श्री मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी श्रीमती अख्त़र जहां का सम्मान भी उनके निवास पर किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें