कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
(जबलपुर) कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर, रविशंकर राय एवं शैलेन्द्र सिंह तथा कलेक्ट्रेट स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। श्री सिंह सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
