जिला अस्पताल में राज्यमंत्री ने मरीजों को वितरित किये फल

(सतना) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजो और नवजात बच्चों की माताओं को फल वितरित करते हुये स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राज्यमंत्री ने मरीजों से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त करते हुये शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने भी मरीजों को फल वितरित करते हुये स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें