कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सर्प-दंश से बचाव और त्वरित उपचार के लिए जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाया जाएगा जन-जागरूकता संदेश

(सतना)  चित्रकूट में लगातार वर्षा के बाद बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर में अब कमी दर्ज की जा रही है। आरोग्यधाम क्षेत्र में मंदाकिनी नदी का वर्तमान जलस्तर 136.46 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 139.60 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में जलस्तर का रुझान घटने की ओर है, जिससे बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जलस्तर में कमी आने से नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव और बाढ़ की स्थिति में भी धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। प्रशासन द्वारा स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार सोहावल विकासखंड की ग्राम पंचायत बाबूपुर में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा मौके की स्थिति का निरीक्षण कर जल निकासी की समस्या का निराकरण कराया गया। गांव में गंदे पानी के जमा होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की गई। इससे जलभराव की समस्या दूर होने के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।

पंचायत द्वारा साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों को वर्षा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने तथा ग्रामीणों को असुविधा से बचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें