पलक गोस्वामी ने नीट परीक्षा में चिकलहाई गांव का किया नाम रोशन

पन्ना। RPKP INDIA NEWS

ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाएं किसी पहचान की मोहताज नहीं होती हैं, बशर्ते उन्हें सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प का साथ मिले। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्राम पंचायत चिकलहाई (तहसील अमानगंज, जिला पन्ना) की होनहार बेटी पलक गोस्वामी ने। पलक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।पलक गोस्वामी ने कठिन परिश्रम की बदौलत नीट परीक्षा में 533 अंक अर्जित किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश (MP) राज्य में 1335वीं रैंक हासिल की है। इस शानदार सफलता के बाद पलक का चयन छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS), छिंदवाड़ा के लिए हुआ है, जहां से वे अब अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार करेंगी।

माता-पिता के साथ गांव में जश्न का माहौल

पलक, क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक नरेंद्र गोस्वामी (नंदू दादा) और पूर्व सरपंच श्रीमती प्रीति गोस्वामी की सुपुत्री हैं।धर्म गुरू आर्मी अरविंद गोस्वामी, शिक्षक सुरेन्द्र गोस्वामी,जिया तिवारी शिक्षिका सिरस्वाहा,गुड्डी ब्रजेन्द्र व्यास की भतीजी है ।समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी की चचेरी नातिन है। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। जैसे ही परीक्षा परिणाम की खबर गांव पहुंची, चिकलहाई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

“मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे”

पलक की इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पलक ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो ग्रामीण परिवेश में रहकर भी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया जा सकता है। भगवान से प्रार्थना है कि वह जीवन के हर पड़ाव पर इसी तरह सफलता प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन करती रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें