मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लांजी पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

(जबलपुर)  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 अगस्त को जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला के लांजी पहुंचे। उनके लांजी आगमन पर प्रभारी मंत्री श्री   उदयप्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, श्री गौरव सिंह पारधी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम,पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, कमिश्नर श्री धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार, उपमहानिरीक्षक श्री विनीत जैन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह भी लांजी पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी से बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कोरका के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के लांजी पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ा रहा।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें