नीट-जेईई अभ्यर्थियों से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया संवाद

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

(सीधी) शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, मझौली में नीट एवं जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के लक्ष्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसी अवसर पर विद्यालय के नवीन भवन के 16 कक्षों को पठन-पाठन के लिए उपलब्ध कराया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें