पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को बांधे रक्षासूत्र
वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन
मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
रहवासियों ने किया भव्य स्वागत
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया।
7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम
सोमवार 7 सितंबर को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 2 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 4 बजे) में कार्यक्रम होंगे। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।
