प्रधानमंत्री जी ने देश की दिशा और दशा दोनों बदलने का कार्य किया है- डॉ. महेंद्र सिंह
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर बढ़ा भारत का गौरव – सतीश उपाध्याय
भोपाल/सीहोर। RPKP INDIA NEWS
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भोपाल और सीहोर में एवं प्रदेश सह प्रभारी व विधायक श्री सतीश उपाध्याय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण की ऐसी प्रेरणादायी यात्रा है, जिसने भारत की दिशा और दशा दोनों को बदलने का काम किया है। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व विधायक श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी नई पहचान और मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। कार्यशाला को सांसद श्री आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने भी सम्बोधित किया।

प्रधानमंत्री जी ने सेवा को साध्य और राष्ट्रनिर्माण को ध्येय बनाकर बदली भारत की तस्वीर – डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी नई पहचान और मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री जी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का साधन बनाया। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने अपनी ताकत और सामथ्र्य का परिचय दिया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और सम्मान की दृष्टि से देखती है, तो इसके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। कोविड जैसी वैश्विक चुनौती के समय देशवासियों के जीवन की सुरक्षा से लेकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण तक केंद्र सरकार की अनेक पहल उनके सेवा भाव को दर्शाती हैं।

भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख का सहभागी बनकर सेवा करते हैं
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा का स्मरण केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा को अपना संकल्प बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, स्मरण, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी होकर सेवा की राजनीति को जमीन पर उतारने वाला कार्यकर्ता है। अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और सेवा व संपर्क के जरिए प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

प्रधानमंत्री जी की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेंद्र सिंह ने सीहोर में जिला कार्यसमिति एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा संस्मरण, कहानी बदलाव की, आंगन का मिलन, सेवा ज्योति यात्रा और सेवा सेतु अभियान, बड़नगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा के रंग, इनोवेशन चेलेंज, जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक जैसे आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को सिद्ध करें। कार्यशाला को संभाग प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी एवं विधायक सुदेश राय ने भी संबोधित किया।

मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर बढ़ा भारत का गौरव – सतीश उपाध्याय
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी नई पहचान और मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा को समर्पित किया है। उनकी कर्मठता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास पैदा किया है। आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों के साथ मजबूती से खड़ा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उनका जीवन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का जीवंत उदाहरण है।

भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी व विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जहां केवल राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित हैं, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सेवा और समाधान की राजनीति करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
सेवा व संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक अभियान चलाया जाएगा- आलोक शर्मा
सांसद आलोक शर्मा ने कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। एक माह तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदले जीवन की वास्तविकतां समाज के सामने लाई जाएंगी।
कार्यशाला के दौरान मंच पर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी, संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला प्रभारी जसवंत हाडा, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मंचासिन रहे।
