सेवा संकल्‍प अभियान के प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाई जाए : मंत्री श्री सिंह

लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्‍न

(जबलपुर)  लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितम्‍बर से प्रारंभ हो रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं। आज बुधवार को कलेक्‍टर कार्यालय में अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में बाजार लगने का निर्धारित दिन होता है, वहां कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन उसी दिन की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें