एडीएम ने गिरवा आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

बच्चों के वजन सत्यापन, भोजन एवं टीएचआर पैकेट वितरण तथा पोषण माह की गतिविधियों की ली जानकारी

(शहडोल)  अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने ग्राम गिरवा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित गतिविधियों एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों के वजन का सत्यापन किया तथा बच्चों को दिए जा रहे भोजन एवं टेक होम राशन (THR) पैकेट वितरण की जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित कर्मचारियों से पोषण माह के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा शासन द्वारा निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण संबंधी व्यवस्थाओं तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें