सेवा संकल्प अभियान : आईएसबीटी में आयोजित किया गया नेत्र परीक्षण शिविर
(जबलपुर) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा अंतरराज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी) में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
उप परिवहन आयुक्त मणिन्द्र सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा एवं देवजी नेत्रालय दादा वीरेन्द्रपुरी नेत्र संस्थान के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में आईएसबीटी बस स्टैंड पर उपस्थित 275 से अधिक बस चालकों, परिचालकों एवं आम नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।
नेत्र परीक्षण के दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में उप परिवहन आयुक्त मणिन्द्र सिंह एवं आरटीओ रिंकू शर्मा द्वार भी नेत्रों की जांच कराई गई।
