जाम से जूझता रहा शहर का आजाद चौक, देर तक थमे रहे वाहनों के पहिए, परेशान हुए लोग
मौके पर मौजूद नहीं थे एक भी यातायात कर्मी, बेलगाम व्यवस्था की खुली पोल
कटनी। RPKP INDIA NEWS
कटनी का आजाद चौक आए दिन जाम की समस्या के लिए मशहूर हो चुका है। शुक्रवार की दोपहर भी यहां देर तक आवाम जाम के झाम से जूझती रही। काफी समय तक यह समस्या बरकरार थी। हालत यह थे कि दोनों ही तरफ से वाहनों के पहियों में ब्रेक लगा रहा और आवागमन बाधित रहा। खास बात यह थी कि लोगों को जाम की इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई भी यातायात कर्मी मौके पर मौजूद नहीं था।
गौरतलब है कि आजाद चौक में हर रोज यह समस्या बनी रहती है लेकिन यहां किसी पुलिस कर्मी यानी यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं रहती। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों, बेलगाम व्यवस्था और जिम्मेदार अफसरों की नजरअंदाजी का खामियाजा लोगों को जाम की समस्या से दो चार होकर भुगतना पड़ता है। फिलहाल स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे और जाम खुलवाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हर रोज यह समस्या बनी रहती है लेकिन यहां किसी पुलिस कर्मी यानी यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं रहती। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों, बेलगाम व्यवस्था और जिम्मेदार अफसरों की नजरअंदाजी का खामियाजा लोगों को जाम की समस्या से दो चार होकर भुगतना पड़ता है। फिलहाल स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे और जाम खुलवाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
